वांगचुक से मिलने पहुंचे सासंदों को पुलिस ने रोका, प्रिया सरोज ने कहा- मिलने देने तक यहीं बैठेंगे
ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं सपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज को पुलिस ने मेदांता अस्पताल (हरियाणा) के बाहर ही रोक दिया। वह कई विपक्षी सांसदों के साथ वांगचुक से मिलने पहुंची थीं। पुलिस द्वारा रोके जाने पर सरोज ने कहा, "जब तक हमें मिलने का मौका नहीं मिलता, हम यहीं बैठे रहेंगे।"