वेंटिलेटर सपोर्ट पर नहीं हैं ऐक्टर धर्मेंद्र, उनकी टीम ने बताया स्थिति में हो रहा है सुधार

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर वेंटिलेटर सपोर्ट पर होने की अफवाहें फैलीं लेकिन उनकी टीम ने इसे खारिज किया है। टीम के मुताबिक, धर्मेंद्र डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।