वे दिल्ली को UP बना देंगे: दिल्ली में BJP पर बिजली कटौती का आरोप लगाकर आतिशी

निवर्तमान मुख्‍यमंत्री (दिल्ली) आतिशी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में बिजली कटौती की कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा, "जैसे ही 'आप' की सरकार हटी है पूरा पावर सेक्टर 3 दिनों में ध्वस्त हो गया।" बकौल आतिशी, बीजेपी दिल्ली को उत्तर प्रदेश बना रही है जहां घंटों पावर कट रहता है।