टीवी शो 'द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' (1990) की शूटिंग के दौरान सेट पर लगी भीषण आग में 52 लोगों की मौत हो गई थी। डायरेक्टर-ऐक्टर संजय खान भी 65% जल गए थे और उनकी 73 सर्जरी हुई थी। वह 13-महीने अस्पताल में रहे थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उनके इलाज के लिए दिल्ली एम्स से डॉक्टर भेजे थे।