अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने भारत में ₹500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'छावा' ने 23वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹16.5 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसका टोटल कलेक्शन ₹508.8 करोड़ हो चुका है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लोगों का आभार जताया है।