विक्की कौशल के करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी 'छावा'
ऐक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने 3 दिनों में ₹116.5 करोड़ की कमाई की है और यह उनके करियर की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ₹244.14 करोड़ के कलेक्शन के साथ विक्की की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है और 'राज़ी' दूसरे नंबर पर है जिसने ₹123.74 करोड़ का कलेक्शन किया था।