मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ऐक्टर विक्रांत मैसी ने स्टेज पर शाहरुख खान की जूते में फंसी पैंट झुककर ठीक की। विक्रांत के इस सम्मान भरे अंदाज़ से खुश होकर किंग खान ने उन्हें प्यार से गले लगा लिया और अपना सिग्नेचर पोज़ भी सिखाया।