विक्रांत मैसी की फिल्म में एक गाने को आवाज़ दे सकती हैं सिंगर जेनिफर लोपेज़: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज़ पहली बार किसी भारतीय फिल्म में एक गाने को अपनी आवाज़ दे सकती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वह ऐक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 'वाइट' के लिए 'वर्ल्ड पीस एंथम' का हिस्सा बन सकती हैं। विक्रांत की यह फिल्म आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर की बायोपिक है जिसमें वह आध्यात्मिक गुरु का रोल निभाएंगे।