विक्रांत मैसी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा, शेयर की तस्वीर

अभिनेता विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने पहली बार इंस्टाग्राम पर अपने बेटे वरदान का चेहरा दिखाया है। दंपति ने हाल ही में बेटे का पहला जन्मदिन मनाया व उसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, "हमारे प्यारे वरदान को हेलो करिए।❤️🧿।" विक्रांत की 2022 में शादी हुई थी व फरवरी-2024 में उनके बेटे का जन्म हुआ था।