विकास दिव्यकीर्ति को IIFA अवॉर्ड्स में '12वीं फेल' के लिए मिला अवॉर्ड, उन्होंने लिखा पोस्ट
शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति को आइफा अवॉर्ड्स 2024 में फिल्म '12वीं फेल' के लिए अवॉर्ड दिया गया है। दिव्यकीर्ति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "पिछले 2-3 महीने से ज़िंदगी कठोर इम्तिहान ले रही थी। बीच में ये 2 दिन ठंडी फुहार की तरह आए! बहुत यादगार चीज़ें हैं जिन्होंने सोचने-समझने की नई दृष्टि दी। सही समय पर ज़िक्र करूंगा।"