'जोश' समेत कई फिल्मों में नज़र आ चुके 1990s के मशहूर हीरो शरद कपूर हाल ही में वॉकर के सहारे नंगे पैर चलते दिखे जिसके बाद उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगने लगीं। उन्होंने अभिनेत्री जया भट्टाचार्य को बताया, "मैं अपील करना चाहता हूं कि मुझे अच्छा काम चाहिए...मुझे आप सबके समर्थन की ज़रूरत है...मैं एक बेहतरीन अभिनेता हूं।"