प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं देते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयास का हिस्सा बनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार नवरात्रि का शुभ अवसर बहुत विशेष है क्योंकि जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को नई ऊर्जा मिलने वाली है।