विजय के CM बनने के दूसरे ही दिन TVK पदाधिकारी ₹25 करोड़ के घोटाले के मामले में हुआ गिरफ्तार
ऐक्टर व राजनेता जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के दूसरे ही दिन उनकी पार्टी TVK के सरवनन नामक पदाधिकारी को ₹25 करोड़ से ज़्यादा की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, उसने 100 से अधिक लोगों से ऊंचे रिटर्न का लालच देकर करोड़ों रुपये जुटाए और बाद में रकम नहीं लौटाई।