तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद जोसेफ विजय ने अपने पहले आदेश में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, ड्रग्स के खिलाफ विशेष टास्क फोर्स बनाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स व हेल्पलाइन शुरू करने का एलान किया है। विजय ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, किसानों और मछुआरों से जुड़े मुद्दों पर खास ध्यान देगी।