कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में वोट चोरी नहीं होती लेकिन कुछ जगहों पर बोगस वोटिंग की घटनाएं सामने आती हैं, जिन पर चुनाव आयोग सुधार कर रहा है। बकौल अठावले, कांग्रेस चुनाव हारने पर वोट चोरी की बात करती है।