वेडिंग गाउन के बाद समांथा ने सगाई की अंगूठी को भी करवाया मॉडिफाई, पेंडेंट बनवाकर गले में पहना
गुजरात के एक ज्वेलरी डिज़ाइनर ने दावा किया है कि अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने अपनी सगाई की अंगूठी को मॉडिफाई कर उसका पेंडेंट बनवा लिया है। डिज़ाइनर ने वीडियो में दिखाया है कि समांथा ने अपने गले में अंगूठी के हीरे का पेंडेंट पहन रखा है। इससे पहले समांथा ने अपने वेडिंग गाउन को भी रीडिज़ाइन करवाया था।