प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में कहा, "मैं आभार व्यक्त करता हूं कि हमने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सामूहिक चर्चा का रास्ता चुना।" उन्होंने कहा, "जिस मंत्र और जयघोष ने आज़ादी के आंदोलन को ऊर्जा व प्रेरणा दी, त्याग व तपस्या का मार्ग दिखाया...उस 'वंदे मातरम' का स्मरण करना हमारा सौभाग्य है।"