वंदे मातरम पर संसद में 150 वर्षों बाद क्यों हो रही है बहस?
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में सोमवार को बहस होगी। बीजेपी का कहना है कि इससे इसके महत्वपूर्ण पहलू सामने आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर 1937 में कई छंद हटाने का आरोप लगाया जिसपर कांग्रेस ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर के सुझाव पर इसे दो छंद तक सीमित किया गया जिसे जवाहरलाल नेहरू ने भी स्वीकार किया।