विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड व हॉलीवुड के बीच का बताया फर्क, बोले- हर एक्स्ट्रा मिनट का मिलता है पैसा
विद्युत जामवाल ने फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च पर बॉलीवुड-हॉलीवुड के बीच काम करने के तरीके के फर्क को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में लोग एक्स्ट्रा टाइम काम करना पसंद करते हैं क्योंकि वहां हर एक्स्ट्रा मिनट का पैसा मिलता है। उन्होंने कहा, "हॉलीवुड में सेट पर सबसे बड़ा स्टार भी समय पर पहुंचता है।"