सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना सरकार द्वारा भेजे गए नोटिस को लेकर कहा है, "भारतीय कलाकारों पर रोक लगाई गई है लेकिन विदेशी कलाकार अपनी मर्ज़ी से परफॉर्म कर सकते हैं।" उन्होंने कहा, "मैं इसे इतनी आसानी से नहीं जाने दूंगा।" दरअसल, दिलजीत को ड्रग्स, शराब व हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने ना गाने का निर्देश दिया गया है।