inshorts

विदेशी नागरिक होने पर भी सोनिया गांधी को मारुति का MD और 50% शेयरहोल्डर बनाया गया: दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 'कांग्रेस का काला अध्याय' शीर्षक से X पर लिखा है, "आपको पता है कि विदेशी नागरिक होने के बावजूद सोनिया गांधी जी मारुति की MD और 50% हिस्सेदार थीं?" उन्होंने लिखा, "भारत सरकार के नियमों के अनुसार कोई भी विदेशी नागरिक भारतीय कंपनी में निदेशक नहीं बन सकता था? 1970 में वह निदेशक कैसे बनी?"