विधानसभा के बाद अब MCD की भी सत्ता गंवा सकती है AAP, बराबरी पर आई BJP

दिल्ली में 'आप' के 3 पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद एमसीडी में बीजेपी पार्षदों की संख्या 'आप' के बराबर (116) हो गई है। दिल्ली में एमसीडी की 11 सीटों पर उप-चुनाव होने हैं जिसके नतीजे तय करेंगे कि एमसीडी में 'आप' की सत्ता कायम रहेगी या नहीं। बीजेपी ने हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता है।