विधानसभा से हमेशा के लिए करो सस्पेंड: अबू आज़मी के औरंगज़ेब विवाद पर उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के विधायक व सपा नेता अबू आज़मी को विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित किए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, "उन्हें हमेशा के लिए सस्पेंड किया जाना चाहिए। यह सिर्फ बजट सत्र के लिए नहीं, निलंबन स्थाई होना चाहिए।" दरअसल, औरंगज़ेब वाले बयान को लेकर आज़मी को निलंबित किया गया है।