विधायकों को किस दिन से मिलती है सैलरी? क्या चुनाव जीतते ही?
एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी भी विधानसभा चुनाव उम्मीदवार को चुनाव जीतने के साथ ही विधायक की सैलरी नहीं मिलने लगती। बकौल रिपोर्ट, वह शपथ लेने तक आधिकारिक तौर पर विधायक नहीं माने जाते और शपथ लेने के बाद ही उन्हें वेतन और भत्तों का भुगतान शुरू किया जाता है और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।