विनेश फोगाट ने हरियाणा चुनाव में जीत पर दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह संघर्ष की जीत है
ओलंपियन और कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट जीतने के बाद कहा है, "यह हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को चुनती है।" उन्होंने कहा, "आज संघर्ष और सच्चाई की जीत हुई है। मैं चाहती हूं कि हमारे लोगों ने जो प्रेम दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूं।"