विनेश फोगाट पक्ष या विपक्ष का सवाल नहीं, यह देश का सवाल है: संसद में जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में कहा, "विनेश पक्ष या विपक्ष का सवाल नहीं है, यह देश का सवाल है।" उन्होंने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारत सरकार, खेल मंत्रालय और आईओसी ने सभी मंचों पर समाधान की कोशिश की।"