दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने विपक्ष को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "विपक्ष कल से ही कह रहा है कि ईवीएम में और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी है। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी।" उन्होंने कहा, "(कांग्रेस सांसद) राहुल गांधी अपने अंदर मैच्योरिटी लाएं, वह जवान हो रहे हैं।"