वेब सीरीज़ 'पंचायत' के चौथे सीज़न की शूटिंग हुई शुरू, सेट से तस्वीरें आईं सामने
वेब सीरीज़ 'पंचायत' के चौथे सीज़न की शूटिंग शुरू हो गई है और सेट से कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। तस्वीरों में अभिनेता जितेंद्र कुमार, चंदन रॉय और फैसल मलिक दिख रहे हैं। तस्वीरों पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "मतलब प्रधान साहब ठीक हैं।" अन्य यूज़र ने लिखा, "नेक्स्ट लेवल का एक्साइटमेंट।"