वायुसेना प्रमुख ने पेश किया IAF का 'VAYU' विजन

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में IAF का 'VAYU' फ्रेमवर्क पेश किया — Vijaya, Aatmanirbharta, Yukti और Unity। ऑपरेशन सिंदूर का हवाला देते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता केवल नारा नहीं, युद्ध तैयारी की नींव है। भविष्य के युद्ध साइबर, अंतरिक्ष या इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम से शुरू हो सकते हैं।