वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में विज़न आईएएस कोचिंग संस्थान के छात्रों से मुलाकात की। कांग्रेस के मुताबिक, छात्रों ने संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल की गुणवत्ता में गिरावट की शिकायत की। यह मुलाकात राहुल के वियतनाम दौरे की चर्चा के बीच हुई।