एक भारतीय यात्री ने वियतनाम जाने के लिए फ्लिपकार्ट के माध्यम से टिकट बुक की थी। हालांकि, बाद में वह अमान्य निकल गया। X पर सैयद फहाद नामक यूज़र ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि 'वियतजेटइंडिया' के पास उसके पीएनआर से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। बकौल शख्स, फ्लिपकार्ट सपोर्ट भी उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है।