फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया है कि अपनी आंखों से महाकुंभ में मशहूर हुईं मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए ₹21 लाख की फीस दी जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का बजट ₹10 करोड़ है। गौरतलब है कि इस फिल्म से अभिनेता राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।