वारी एनर्जीज़ की सहायक कंपनी वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में अपने इतिहास का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। नतीजों के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर 14% तक उछलकर ₹1,287 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। गौरतलब है, सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में 117% बढ़कर ₹116.3 करोड़ पहुंच गया।