गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, दुनिया की सबसे गहरी ज्ञात गुफा वेरीओवकिना गुफा है जो उत्तर-पश्चिम जॉर्जिया में गगरा पर्वत श्रृंखला में स्थित है। इस गुफा की गहराई 2,212 मीटर है जिसमें लगभग 30 कुतुब मीनार समा सकते हैं। गुफा चूना पत्थर की है और इसकी खोज 1968 में हुई थी। इस गुफा में कई झरने भी हैं।