विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर चहल ने किया मज़ेदार कमेंट, जमकर हो रहा है वायरल
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने नए साल पर पत्नी-अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग तस्वीर शेयर की। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मज़ेदार कमेंट करते हुए लिखा, "हैप्पी न्यू इयर भईया-भाभी...फोटो क्लिक पर क्रेडिट मिल जाता तो…।" कुछ यूज़र्स ने चहल के कमेंट को 'सबसे रिलेटेबल' बताया तो कुछ ने उन दोस्तों को टैग किया जो फोटो क्लिक करने पर क्रेडिट नहीं देते।"