विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे विश्व कप 2027? रवि शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी
पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का 2027 वनडे विश्व कप में खेलना तय नहीं है। शास्त्री ने कहा कि रोहित और कोहली जानते हैं कि युवा खिलाड़ी खुद को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंत तक उन्हें खुद पता चल जाएगा और फिर फैसला उनका होगा।"