विराट कोहली की जीत के लिए अनुष्का शर्मा ने की प्रार्थना, नाम जप में डूबी दिखीं ऐक्ट्रेस
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली की टीम आरसीबी का उत्साह बढ़ाती दिखीं। अनुष्का मैच के दौरान लगातार प्रार्थना करती दिखीं और इस दौरान उनके हाथ में नाम जप काउंटर भी दिखा। सोशल मीडिया पर अनुष्का की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।