वीर दास को अमेरिका में मिला ड्राइवर की नौकरी कर रहा IIT ग्रैजुएट

कॉमेडियन व ऐक्टर वीर दास ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बताया कि अमेरिका में उनकी मुलाकात एक भारतीय से हुई थी जो वहां ड्राइवर का काम कर रहा था। वीर दास ने लिखा, "उसने बताया कि वह आईआईटी (बॉम्बे) ग्रैजुएट, पीएचडी होल्डर और एक साइंटिस्ट है जिसे एक साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।"