inshorts

वीर दास ने मुंबई के वायु प्रदूषण की तुलना सिगरेट पीने से की, कहा- वही स्वाद

स्टैंड-अप कॉमेडियन व ऐक्टर वीर दास ने मुंबई के वायु प्रदूषण को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, "मैं साल में शायद 15 दिन सिगरेट पीता हूं। बाकी दिनों में मैं मुंबईकर हूं। स्वाद वही है। आज मुंबई एक मार्लबोरो लाइट थी।" फिलहाल, मुंबई का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार को 109 है।