विरोध प्रदर्शन के आह्वान से पहले किसान नेताओं के आवास पर की गई 'छापेमारी': SKM
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने दावा किया कि पुलिस ने पंजाब में मंगलवार को किसान नेताओं के आवास पर 'छापेमारी' की और 5-मार्च को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन के उनके आह्वान से पहले उन्हें 'हिरासत में' भी लिया गया। किसान नेताओं ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री भगवंत मान और एसकेएम नेताओं की बैठक विफल होने के बाद हुआ।