inshorts

विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की ज़रूरत नहीं: तेजस्वी से नाता तोड़ने के बाद रोहिणी

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी यादव से नाता तोड़ने के बाद कहा है, "शिद्दत से बनाई गई 'विरासत' को तहस-नहस करने के लिए परायों की ज़रूरत नहीं होती, 'अपने' और अपनों के चंद षड्यंत्रकारी 'नए बने अपने' काफी हैं।" उन्होंने कहा, "जब विवेक पर पर्दा पड़ता है...तब 'विनाशक' आंख-नाक-कान...बनकर विवेक हर लेता है।"