वारदात से डेढ़ साल पहले हो चुकी थी गुलशन कुमार की हत्या की प्लानिंग, 28 साल बाद बाहर आया सच
टी-सीरीज़ के मालिक गुलशन कुमार की अगस्त, 1997 में हुई हत्या के 28 साल बाद उससे जुड़ी जानकारी सामने आई है। पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश मारिया ने बताया कि उन्हें 22 अप्रैल, 1996 को यह जानकारी मिली थी कि गुलशन की हत्या होने वाली है। बकौल मारिया, उन्होंने सबसे पहले फिल्ममेकर महेश भट्ट को कॉल कर इसकी जानकारी दी थी।