पश्चिम बंगाल के एक दंपति ने स्टांप पेपर पर 'वैलेंटाइन्स डे एग्रीमेंट' बनाया है। समझौते में पति के लिए 'डिनर टेबल व व्यक्तिगत पलों में ट्रेडिंग की बात न करने' और पत्नी के लिए 'बहस में पति की एक्स-गर्लफ्रेंड का ज़िक्र न करने' जैसे नियम हैं। समझौते का उल्लंघन करने पर 3-महीने तक कपड़े धोने और टॉयलेट साफ करने होंगे।