फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद पर X पर लिखा, "कश्मीरी पंडित के तौर पर समय को पता लग रहा होगा कि कैसा लगता है जब लोग आपसे सहमत नहीं होते...और वे आपको लिंच करने आ जाते हैं।" इसपर लोगों ने विवेक को ट्रोल किया व एक ने लिखा, "क्या बेकार तुलना है...उन्हें कोई लिंच नहीं कर रहा।"