विवेक ओबेरॉय फिल्म 'रामायणम्: पार्ट-1' की अपनी पूरी फीस करेंगे दान
ऐक्टर विवेक ओबेरॉय ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को बताया है, "मैंने निर्माता नमित मल्होत्रा से कहा कि मुझे 'रामायणम्: पार्ट-1' के लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए।" उन्होंने कहा, "मैं इसे एक ऐसे काम के लिए दान करना चाहता हूं जिसमें मेरा विश्वास है...वो है कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद करना।" विवेक 'रामायणम्: पार्ट-1' में 'विभीषण' का किरदार निभा रहे हैं।