भारत में पाकिस्तानी कंटेंट पर बैन और विवाद के बीच भारतीय रैपर हनी सिंह और पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम दुबई की एक शादी में साथ नजर आए। दोनों ने अबरार-उल-हक के गानों पर डांस किया और एक-दूसरे को गले लगाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शादी के होस्ट सादिक सलीम ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की।