विवादित झंडा मामले के बाद पंजाब में हिमाचल की बस में हमलावरों ने की तोड़फोड़
मनाली (हिमाचल प्रदेश) में बाइक पर खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले के झंडे मिलने के बाद पंजाब के मोहाली में हिमाचल प्रदेश की रोडवेज़ बस पर हमले का मामला सामने आया है। बस के ड्राइवर ने बताया कि दो लोगों ने बस रोककर हमला किया जिसमें बस की खिड़कियां व विंडशील्ड के शीशे टूट गए। बस चंडीगढ़ से हमीरपुर जा रही थी।