विशाल ददलानी ने बताया 23 साल की उम्र में उन्होंने क्यों मुंडवाया था सिर, फिर क्यों नहीं बढ़ाए बाल

संगीतकार विशाल ददलानी ने नेहा धूपिया के यूट्यूब शो पर बताया है कि 23 साल की उम्र में गहरी धार्मिक आस्था के चलते उन्होंने तिरुमला में अपना सिर मुंडवा लिया था और कसम खाई थी कि फिर कभी अपने बाल नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में ही उन्होंने कभी शराब न पीने का फैसला कर लिया था।