विशाल ददलानी ने बताया स्मोकिंग छोड़ने का आसान व असरदार तरीका, पहले रोज़ पीते थे 40 सिगरेट
म्यूज़िक कंपोज़र-गायक विशाल ददलानी ने बताया कि एक समय वह रोज़ 40 सिगरेट पीते थे लेकिन एक दिन फैसला किया कि अब नहीं पिएंगे। उनका मानना है कि सिगरेट छोड़ने के लिए खुद को उससे ज़्यादा मज़बूत समझना ज़रूरी है। उन्होंने ट्रिगर्स पहचानने, हर दिन की प्रगति दर्ज करने और परिवार की सेहत को प्रेरणा बनाने की सलाह दी।