वाहन मालिकों से सरकार ने की वाहन-सारथी पोर्टल पर फोन नंबर अपडेट करने की अपील, जानें तरीका
केंद्र सरकार ने सभी वाहन मालिकों और ड्राइविंग लाइसेंस धारकों से जल्द-से-जल्द वाहन-सारथी पोर्टल पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने की अपील की है। मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए वाहन मालिक vahan.parivahan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन और चेसिस-नंबर दर्ज कर सकते हैं जबकि ड्राइविंग लाइसेंस धारक DL-नंबर और जन्मतिथि डालकर OTP के जरिए नया नंबर वेरिफाई कर सकते हैं।